|

चोरो का आतंक अब मंदिरों तक,भैरू बाबा की मूर्ति को किया खंडित,मुख में लगी कटोरी चोरी, मौके पर नयाशहर थाना पुलिस

THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। शहर में चोरों और नशेड़ियों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब भगवान के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। ताजा मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है जहां पुष्करणा स्कूल से आगे महादेव मंदिर के पास स्थित प्राचीन क्षेत्रपाल भैरू जी मंदिर का है, जहां अज्ञात चोरों ने भगवान की प्रतिमा को भी नहीं बख्शा।
​मंदिर के पुजारी कमल किराडू ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर भैरू जी के मुख को खंडित कर चांदी की कटोरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में रोष फैल गया।


​मौके पर पहुंचे गणमान्य नागरिक
घटना की सूचना मिलते ही संतोष पुरोहित, गिरधर जोशी और मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक व एसबीआई से रिटायर्ड माधो दास हर्ष मौके पर पहुंचे। माधो दास हर्ष ने इस तरह की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शहर में स्मैकची और नशेड़ियों की तादाद बढ़ रही है, जिसके चलते आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
​बैटरी चोरी से लेकर अब मंदिरों तक पहुंची बात
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये काम नशेड़ियों के अलावा किसी और का नहीं हो सकता। देर रात ये असामाजिक तत्व मोटरसाइकिल और कारों की बैटरियां व पार्ट्स तोड़कर ले जाते थे, लेकिन अब इनका दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि ये भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं।


​नयाशहर थानाधिकारी कविता पूनिया ने किया मौका मुआयना
घटना की गंभीरता को देखते हुए नया शहर थाने की एसआई कविता पूनिया ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button