मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को आयेंगे रामदेवरा

जैसलमेर,कैलाश बिस्सा।30 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर रामदेवरा आयेंगे। निर्धारित यात्रा कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा दोपहर 12ः40 बजे रामदेवरा हेलीपेड पहुंचेंगे। हेलीपेड से रवाना होकर मुख्यमंत्री लोकदेवता बाबा रामदेव पैनोरमा पहुंच कर पैनोरमा का अवलोकन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेगें। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री शर्मा पद यात्रा करते हुए पैनोरमा से बाबा रामदेव मंदिर पहुंच कर लोक देवता बाबा रामदेवजी की समाधी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा दोपहर 1ः55 बजे रामदेवरा मंदिर से प्रस्थान कर रामदेवरा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर लोकदेवता बाबा रामदेव नैत्र कुम्भ समारोह का विधिवत् शुभारम्भ करेंगे। श्री शर्मा इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर अपरान्ह 3ः25 बजे हैलीपेड रामदेवरा से फलौदी एयरपोर्ट के लिये प्रस्थान करेंगे एवं फलौदी एयरपोर्ट से अपरान्ह 3ः45 बजे जयपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।






































