|

बीच सड़क कार बनी आग का गोला,सवारी सुरक्षित

THE BIKANER NEWS:- ,बीकानेर, बीकानेर चलती कार बनी आग का गोला, सभी सवार सकुशल, हादसा सोमवार बीकानेर-नापासार हाइवे पर हुआ जहा एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार व्यक्ति ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और अपनी जान बचा ली।जानकारी के अनुसार, बेनीसर निवासी राजन मूंड नापासर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गुसाईसर से लगभग एक किलोमीटर शेरुणा की ओर बढ़े, उनकी कार में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। राजन मूंड ने बिना घबराए कार को तुरंत सड़क के किनारे रोका और कूदकर सुरक्षित दूरी पर चले गए।देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और जलकर खाक हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गर्मी के चलते वाहन में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button