Breaking:-छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन,पुलिस ने भांजी लाठियां,कार्यकर्ताओ को जबरन डाला गाड़ी में

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर एक बार फिर से सुबह करीब ग्यारह बजे डूंगर कॉलेज में एबीवीपी के स्टूडेंट्स एकत्र।हुए। इन स्टूडेंट्स ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर छात्र संघ चुनाव
बंद करने का आरोप लगाया। साल 2023 में अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री काल में ही छात्र संघ चुनाव बंद हो गए थे। एक बार फिर चुनाव को लेकर छात्र संगठन मांग कर रहे हैं। डूंगर कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गहलोत का पुतला तैयार किया। इस पुतले को डूंगर कॉलेज में लटकाने और नेशनल हाइवे पर जलाने का
कार्यक्रम था। नेशनल हाइवे पर छात्रों को रास्ता बंद करने से रोकने का प्रयास किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेताओं को पुलिस ने जबरन जीप में डालकर थाने ले जाने का प्रयास किया। इस दौरान कई छात्र आगे आ गए। इस पर पुलिस
ने लाठियां भांजी। कुछ छात्र नेताओं को उठाकर गाड़ी में डाला गया। पांच छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस दौरान छात्रों के किसी तरह की चोट नहीं आई। पुलिस ने
सड़क पर ही ज्यादा लाठियां भांजी एबीवीपी के संयोजक मोहित जाजड़ा ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर एबीवीपी का आंदोलन आगे भी
जारी रहेगा।https://www.instagram.com/reel/DMpbXtwzs5a/?igsh=bXRlemg2cHh5aHFh



































