|

Breaking:-रामदेव पार्क के पास से महिला का बैग छीनकर भागे बदमाशो को नयाशहर थाना पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर बीकानेर के नयाशहर थाना इलाके में चैन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपियो को किया पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ जारी है। आपको बता दे कि दिनांक 19 जुलाई को परिवादी श्री जुगलकिशोर पुरोहित निवासी किकाणी व्यासो का चौक की पत्नी मुरलीधर व्यास कॉलोनी से व्यासो का चौक आ रही थी उसी समय रामदेव पार्क के पास नकाबपोश व्यक्ति मोटरसाईकिल से आये जो पुरोहित की पत्नी का बैग छीन ले गये जिसमें एक सोने की चैन, सोने के टॉप्स व एक मोबाईल और अन्य सामान था जिसकी रिपोर्ट 20 जुलाई को नयाशहर थाने में करवाई थी। नयाशहर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शीशराम हैडकॉस्टेबल को सौपी थी

इसके बाद शहर बीकानेर में हो रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश फरमाये गये जिनकी पालना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला बीकानेर श्री सौरभ तिवाडी आर.पी.एस. के नेतृत्व में वृताधिकारी वृत नगर श्री श्रवणदास संत आर.पी.एस. के सुपरविजन में थानाधिकारी नयाशहर
श्री विक्रम तिवाडी उप निरीक्षक ने थाना स्तर पर श्री शीशराम हैड कानि 3165, श्री कपि
कुमार कानि 1254, श्री नरेश कानि 1023, श्री पुरूषोतम कानि 2063 की टीम का गठन कर
बीकानेर शहर में हो रही चोरियों का खुलासा करने के निर्देश दिये गये।


प्रकरण संख्या 178/2025 में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज व अन्य स्रोत से तथा मुखबीरों से सूचना संकलन कर के
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 24.07.2025 को आरोपी अरूण पुत्र श्री भंवरलाल नायक उम्र 20 साल निवासी चौखुटी फांटक पाबू जी मन्दिर के पास और सोनू पुत्र श्री घनश्याम जाति नायक उम्र 20 साल निवासी गोगागेट निवासी पुलिस थाना कोटगेट को गिरफ्तार किया है और पूछताछ जारी है।
कार्यवाही करने वाली टीम का विवरणः-

श्री नरेश कुमार कानि 1023 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।
विशेष भूमिकाः-श्री कपिल कानि 1254, श्री नरेश कानि 1023

श्री विक्रम तिवाडी उनि थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर ।

श्री शीशराम हैड कानि 3165 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।

श्री पुरूषोतम कानि 2063 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर ।

श्री कपिल कुमार कानि 1254 पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर |

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button