Breaking:-कोटगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अनैतिक कार्यो की आशंका पर कैफे में रेड,आपत्तिजनक सामग्री बरामद,मचा हड़कंप

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर पुलिस ने शहर में चल रही अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोटगेट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शहर स्थित “वेल टाइम कैफे” (Well Time Cafe) पर छापेमारी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि इस कैफे में कैफे संचालन की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना की पुष्टि होते ही कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद
पुलिस की रेड के दौरान कैफे के भीतर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 5 युवकों को दबोचा है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कैफे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं और सामग्री भी मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
कोटगेट पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और इसमें और कौन लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध रूप से संचालित अन्य कैफे संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।





































