|

Breaking:-स्कूल की छात्राओं मे विवाद,जूनियर छात्रा ने सीनियर को किया चाकू के वार से घायल

THE BIKANER NEWS:- ​बीकानेर:-शिक्षा के मंदिर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जिसने सबको सन्न कर दिया है। स्कूल में पानी की बोतल को लेकर हुए मामूली विवाद में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी ही स्कूल की 12वीं कक्षा की सीनियर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।


​क्या है पूरा मामला?
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, घटना राजासर भाटियान के राजकीय के एक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर की है। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब 11वीं की एक छात्रा अपनी पानी की बोतल स्कूल के ऑफिस में भूल गई थी। जब वह बोतल वापस लेने गई, तो वहां मौजूद 12वीं की छात्रा ने उस बोतल को लात मार दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

​छुट्टी के बाद निकाला चाकू
विवाद इतना बढ़ा कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद, जब छात्राएं बाहर निकल रही थीं, तभी 11वीं की छात्रा ने अचानक चाकू निकालकर अपनी सीनियर (12वीं की छात्रा) पर वार कर दिया। हमले में छात्रा के हाथ पर दो जगह गंभीर चोटें आई हैं।

​लहूलुहान हालत में पहुंची अस्पताल
घायल छात्रा को तुरंत सरकारी अस्पताल (PBM) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसके घावों पर टांके लगाए हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल घायल छात्रा की हालत सामान्य है।

घटना के बाद स्कूल परिसर और आसपास हड़कंप मच गया। वहीं, हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की तरफ से कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाने की जानकारी मिल रही है

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button