|

Breaking:-बढ़ती सर्दी के बीच जिला कलेक्टर ने सभी स्कुलो के लिए जारी किया आदेश

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर में कड़ाके की ठंड का असर: स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, अब सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

बीकानेर (समाचार डेस्क): बीकानेर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने एक आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

क्या है नया आदेश?

जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बीकानेर जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त राजकीय (सरकारी), निजी विद्यालयों और मदरसों का समय अब प्रात: 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक रहेगा। यह आदेश आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

आंगनबाड़ी का समय भी बदला

स्कूली बच्चों के साथ-साथ छोटे बच्चों का भी ख्याल रखा गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों का समय अब प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कर दिया गया है।

आदेश की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षण संस्थाएं इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें। यदि कोई भी सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय, आंगनबाड़ी या मदरसा इस आदेश की अवहेलना करता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि सुबह की घनी धुंध और सर्दी से उन्हें बचाया जा सके।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button