Breaking:-आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड!फैली सनसनी

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर से दिल दहलाने वाली घटना आई सामने,पत्नी की हत्या कर पति ने किया सुसाइड।अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना बीकानेर जिले के पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के 2 एडी की बताई जा रही है जहाँ पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या
कर दी। जिसके बाद खुद फंसी लगाकर सुसाइड कर लिया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई है। सिओ
अमरजीत चावला सहित पुलिस अधिकारी
मौके पर पहुंच रहे है। सीओ अमरजीत चावला ने बताया कि 2एडी निवासी मालाराम मेघवाल व उसकी दरिया के बीच बीतीरात को किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में तैश में आकर पति मालाराम ने अपनी पत्नी दरिया का गला घोंट दिया, जिससे दरिया की मौत हो गई। उसके बाद
मालाराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया कि दोनों की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी।जिनके दो बच्चे भी है, जिसमें एक लड़का व एक लड़की है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते पति ने इस वारदात को अंजाम दिया और फिर सुसाइड कर लिया।





































