ज़ाकिर अदीब की चर्चित पुस्तक ‘एहसास का दरिया’ पर पुस्तकालोचन 20 जुलाई को,प्रज्ञालय के नवाचारों में पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित आयोजन

THE BIKANER NEWS:-

प्रज्ञालय के नवाचारों में पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित आयोजन
बीकानेर 15 जुलाई, 2025
प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक एवं सृजनात्मक नवाचारों की श्रंृखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम की दूसरी कड़ी इस माह में आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम पुस्तक आलोचना संस्कृति को समर्पित रहेगा, जिसकी आज जरूरत है।
संस्थान के वरिष्ठ शिक्षाविद् राजेश रंगा ने बताया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आगामी 20 जुलाई, 2025 वार रविवार को सांय 6 बजे नत्थूसर गेट बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन में आयोजित किया जाएगा।
संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दी, राजस्थानी के ख्यातनाम साहित्यकार मालचंद तिवाड़ी होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा करेंगे।
पुस्तक पर आलोचकीय दीठ से चर्चा करने वाले मुख्य वक्ता वरिष्ठ शायर एवं आलोचक डॉ. ज़िया उल हसन कादरी होंगे एंव संवादी के तौर पर वरिष्ठ शायर क़ासिम बीकानेरी एवं वरिष्ठ शायर रवि शुक्ल रहेंगे। वे भी पुस्तक पर अपनी संक्षिप्त आलोचकीय टीप रखेंगे।
रंगा ने बताया कि ज़ाकिर अदीब की अभी तक अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं वे चर्चित भी रही हैं। साथ ही आपके द्वारा अनेक पुस्तकों का कुशल संपादन भी किया गया है। ज़ाकिर अदीब को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कई पुरस्कार एवं सम्मान मिल चुके हैं।
कार्यक्रम का संयोजन कवि गिरिराज पारीक करेंगे।





































