अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित होगा रक्तदान शिविर,हुआ पोस्टर का विमोचन

THE BIKANER NEWS:- रक्तदाता जीवन रक्षक के सम्मान – अर्पणा गुप्ता
बीकानेर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 06 जुलाई रविवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमति अपर्णा गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया, इस अवसर आयुक्त श्रीमति अपर्णा गुप्ता ने पोस्टर विमोचन करने उपरान्त बताया कि समाज की ओर से की गई इस पहल की में सराहना करती हूँ, रक्त निर्माण का कोई अन्य विकल्प नहीं है यह केवल मानव मात्र की रगों में निर्मित होता है जिसे आवश्यकता अनुसार दान करने पर कई पूण्य कर्मो का फल मिलता है रक्तदाता प्राण रक्षक के समान होता है, मै वैश्य समाज का आभार वक्त करती हूँ। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि वर्तमान स्थिति के चलते रक्त की अति आवश्यकता है, ऐसे में रक्तदाता समूह में युवा ही सबसे आगे रहते हैं। उक्त शिविर का आयोजन राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुसार होगा वैश्य समाज सहित सर्वसमाज के रक्त दाताओं के द्वारा रक्तदान किया जाएगा इस शिविर में भाग लेने वाले वैश्य समाज के बंधुओ को अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आजीवन सदस्यता निःशुल्क प्रदान की जाएगी, जिससे समाज के युवाओ, महिलाओं मे भी जुडाव होगा। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विजय बाफना ने कहा रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं युवाओं को बढ़ चढकर इस मानवता के महान कार्य में योगदान देना चाहिए। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन जैन, प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री सरिता नाहटा, कोषाध्यक्ष सुरभि अग्रवाल, उर्मिला गोयल, युवा विंग अध्यक्ष मुदित खजांची, महामंत्री किशन अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्णा चाण्डक, हेमन्त शेखाणी, मुख्य विंग सयुक्त महामंत्री कमल बोथरा, जेठमल नाहटा, श्रीभगवान अग्रवाल सहित पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहें।






































