|

Bikaner:-रुपये नही देने पर युवक के साथ मारपीट कर नग्न वीडियो बनाने के आरोप,मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, रुपये नही देने पर युवक के साथ मारपीट कर उसका नग्न वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। मामला बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है मिली जानकारी के अनुसार चूरू के सांडवा का रहने वाला सुरेंद्र गोदारा (20) इन दिनों खतुरिया कॉलोनी में रहता है।जिसके साथ पहले मारपीट की गई और बाद में उसका नग्न वीडियो बना लिया गया। परेशान युवक ने अब थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की दौत गोदारा, प्रकाश बिश्नोई, विशाल गोदारा ने उसके साथ तीस सितम्बर को मारपीट की। ये तीनों उससे रुपए मांग रहे थे। जो वह नही दे रहा था। इस पर उसे बेरहमी से पीटा गया। उसे ब्लेकमेल करके रुपए मांगे जा रहे थे। किन कारणों से ब्लेक मेल किया, इसका जिक्र पुलिस की रिपोर्ट में नहीं है। मारपीट के बाद उसके रुपए निकाल लिए। इतना ही नहीं उसका एक नग्न वीडियो भी बना लिया। शिकायत करने पर वीडियो को सार्वजनिक किया जा सकता है।
व्यास कॉलोनी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच एएसआई जयप्रकाश को
सौंपी गई है। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया है। अब तक इस पूरे मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button