बीकानेर: घर के कमरे में फांसी के फंदे से झूला युवक,हुई मौत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पाँच नंबर रोड अपार्टमेंट के पीछे बने एक घर के कमरे में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोयब, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंगाशहर थाना पुलिस टीम की निगरानी में मृतक को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान श्यामलाल पुत्र जय सुख राम के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।




































