|

बीकानेर:-शिक्षा निदेशालय में कर्मचारियों के दो गुट भिड़े,महिला कर्मचारियों में दशहत्त,कर्मचारी नेता जोशी ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

THE BIKANER NEWS:- ​ बीकानेर स्थित शिक्षा निदेशालय में बुधवार को दो कर्मचारी गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुँच गई। सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुए इस विवाद ने निदेशालय परिसर में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।

मिली ​जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ की गई टीका-टिप्पणी इस विवाद की जड़ रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऑफिस में जाकर मारपीट की। इस घटना के बाद वहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई।

कर्मचारी नेता नवरतन जोशी का आरोप है कि सिद्धार्थ रिणवा ने उनके साथ उनके ऑफिस में आकर मारपीट की। इस घटना के विरोध में कर्मचारी नेता कमल नारायण आचार्य, राजेश व्यास और मदन मोहन व्यास ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के नाम स्टाफ ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


वहीं सिद्धार्थ रिणवा का कहना है कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जब वे इस बारे में बात करने नवरतन जोशी के पास गए, तो वहां धक्का-मुक्की हुई, जिसमें उन्होंने केवल अपना बचाव किया।



​घटना के बाद निदेशालय के कर्मचारी संगठन ने पहले शिक्षा निदेशक को अवगत कराया और फिर बीछवाल थाने में लिखित शिकायत दी।



​फिलहाल औपचारिक मामला (FIR) दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन परिवाद पर जांच शुरू कर दी गई है।​दूसरे पक्ष को भी पूछताछ के लिए बुलाकर छानबीन की जा रही है।फिलहाल निदेशालय में दोनों गुटों के बीच तनाव बना हुआ है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button