Bikaner:झूठे आरोप और धमकियों से परेशान युवक ने दी जान,सुसाइड से पहले परिजनों को किया था भावुक कॉल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहा झूठे इल्जाम और धमकियों से आहत होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने अपने परिजनों को फोन कर अपनी पीड़ा बताई थी।

क्या है पूरा मामला?
महाजन पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बलवंत जाट (पुत्र फताराम जाट) निवासी महाजन थाना क्षेत्र के फुलेजी गांव के रूप में हुई है। मृतक के पिता फताराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 5 दिन पहले (10 जनवरी) को गांव के ही मघाराम मेघवाल की भेड़ चोरी हो गई थी। मघाराम ने बिना सबूत के उनके बेटे बलवंत पर चोरी का शक जताया, जबकि बलवंत निर्दोष था।
आरोप है कि मघाराम और उसके दो बेटों ने बलवंत को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही धमकियों और झूठे आरोपों के चलते बलवंत गहरे डिप्रेशन में चला गया था।
मौत से पहले किया था फोन
रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह बलवंत घर से निकला था। कुछ देर बाद उसने परिजनों को फोन किया और कहा, “मघाराम और उसके परिवार के लोगों के झूठे आरोप और धमकियों से परेशान होकर मैं जान देने जा रहा हूं।”
यह सुनते ही परिजन सकते में आ गए और उन्होंने तुरंत उसकी तलाश शुरू की। काफी देर ढूंढने के बाद, बुधवार शाम को बलवंत का शव गांव के ही एक टांके में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में मृतक के पिता फताराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मघाराम और उसके दो बेटों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है




































