बीकानेर: कल शहर के बड़े हिस्से में रहेगी बिजली गुल,देखें क्या है आपके इलाके का समय

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर विद्युत सप्लाई लिमिटेड (BkESL) और राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम (RRVPNL) द्वारा रखरखाव कार्य के चलते कल यानी मंगलवार, 25 नवंबर 2025 को शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 220 केवी सागर जीएसएस (Sagar GSS) के मुख्य बस में हुए नुकसान को ठीक करने और फीडर रखरखाव के लिए यह कटौती की जा रही है।

कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र इस प्रकार हैं:
1. सुबह 06:00 बजे से 08:00 बजे तक (बड़ी कटौती)
इस दौरान शहर का एक बहुत बड़ा हिस्सा प्रभावित रहेगा। प्रमुख क्षेत्र निम्न हैं:
प्रमुख स्थान: म्यूजियम सर्किल, जेएनवी कॉलोनी (सेक्टर 1 से 5, 8), अंबेडकर सर्किल, पब्लिक पार्क, कलेक्ट्रेट, कचहरी, कोर्ट गेट, स्टेशन रोड, केईएम रोड, जूनागढ़ फोर्ट।
कॉलोनी/नगर: गांधी कॉलोनी, पटेल नगर, शिवबाड़ी, सुदर्शना नगर, वल्लभ गार्डन, रानी बाजार, औद्योगिक क्षेत्र, करणी नगर, लालगढ़ पैलेस क्षेत्र, मुक्ताप्रसाद का कुछ हिस्सा, सर्वोदय बस्ती। अन्य: बीछवाल, कृषि विश्वविद्यालय, आरटीओ ऑफिस, जेल रोड, ट्रांसपोर्ट नगर, नापासर रोड, जयपुर रोड बाईपास, उदयरामसर और आसपास के दर्जनों इलाक़े।
(नोट: यह कटौती सबसे व्यापक है और शहर के मुख्य बाजारों और कॉलोनियों को कवर कर रही है।)
2. सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र (D-1): चेतनानंद जीएसएस के पास, मुंधड़ा बगीची, नत्थूसर गेट (बाहर व अंदर), जोशी टेंट हाउस, फरसोलाई तलाई, बारह गुवाड़, नाह्टानियों की सराय, हर्षों का चौक, रत्नी व्यासों का चौक, मोहता चौक, मरुनायक चौक, बांठिया चौक, आशानियों का चौक, तेलीवाड़ा और हरिजन बस्ती का क्षेत्र।
3. दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र (D-3): गहलोत अस्पताल, शंकर पान वाला, पीएन प्लेस, बुचिया कारखाना, खेतेश्वर बस्ती, भेरुजी मंदिर, हैदरी मस्जिद, खेतेश्वर मंदिर और डी-8 क्षेत्र।



































