BIKANER:-कल 9 दिसंबर को शहर के कई इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें अपने क्षेत्र का समय

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: बिजली विभाग द्वारा जीएसएस और फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते कल, यानी मंगलवार, 9 दिसंबर को शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती रहेगी।

बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:
1. समय: प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: अग्निशमन केंद्र मुरलीधर के पीछे, पीएचईडी मुरलीधर, रामदेव मंदिर के पास, एमडीवी कॉलोनी (सेक्टर बी, सी, एफ और ई), लिटिल चिल्ड्रन स्कूल के पास और गजानंद कुएं के पास नथूसर बास का क्षेत्र।
2. समय: प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पीएचईडी नंबर 2, पुरानी और नई करणी माता मंदिर के पास, दादा पोटा पार्क के पास, पन्ना लाल एरिया, तिलक नगर गली नंबर 9, 10, 11, 12, 13 और तिलक नगर मेन मार्केट के आस-पास का क्षेत्र।
3. समय: प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: एफसीआई गोदाम रोड बंगला नगर, मनमोहन स्कूल के पास और सब्जी मंडी के पीछे बंगला नगर का क्षेत्र।
4. समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: उदयरामसर गांव, बाईपास रोड, उदयरामसर रेलवे स्टेशन, एन.एच. 89, धारनिया पेट्रोल पंप, चंडोक पेट्रोल पंप, हनुमान मंदिर, बरसिंहसर बाईपास (ग्रामीण), जयपुर रोड बाईपास, दादाबाड़ी मंदिर, उदयरामसर कृषि क्षेत्र और 33 केवी मोदी डेयरी का क्षेत्र।
5. समय: दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक
- प्रभावित क्षेत्र: मुक्तप्रसाद रोड, सर्वोदय बस्ती, मनोज दाल मिल के पास और साहिल मेडिकल स्टोर के पास सर्वोदय बस्ती का क्षेत्र।




































