स्वर्णनगरी वार्ड 25 बिस्सा पारा ने अखें प्रोल में आयोजित शिविर में विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन प्रस्तुत किए

जैसलमेर (कैलाश बिस्सा)

स्वर्णनगरी में शहर में 1अक्टूबर को आयोजित अखें प्रोल में नगर परिषद को वार्ड नंबर 25 बिस्सा पारा ने विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में ज्ञापन वार्ड के श्री बृजवल्लभ बिस्सा( वृंदावन ) के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा ज्ञापन दिया गया
ज्ञापन में वार्ड मे काऊ केचर लगाने की मांग की गई जिससे आवारा पशुओं पर रोक लग सके आवारा पशुओं के दिन भर विचरण करने से आम बच्चे बुजुर्ग महिलाओं को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है
वार्ड की तंग गलियों के चलते फैलते विद्युत के तारो के मायाजाल को अंडरग्राउंड में सृजित करने की मांग की गई
वार्ड की स्थिति यह है टैक्सी का प्रवेश नहीं हो पाता पानी का टैंकर के प्रवेश की आशा ही नहीं की जा सकती है जलदाय विभाग 5 से 7 दिनों के मध्य न्यून प्रेशर में सप्लाई होती है अत नियमित जलदेव सप्लाई की
मांग की गई है
वार्ड के पेच वर्क कार्य हेतु पूर्व पार्षद का ध्यान आकृष्ट किया जा चुका था आज तक वह कार्य नहीं हुआ है उसे पूर्ण कर वार्ड की समस्या का समाधान किया जाए
वार्ड में सीवरेज लाइन स्वीकृत होने के पश्चात भी उदासीनता के चलते आज तक कार्य नहीं हो पाया है
वार्ड में देशी विदेशी पर्यटकों ऐतिहासिक स्थल पटवा हवेली और दीवान सालम सिंह हवेली के दृश्यावलोकन में इसी वार्ड को पथ से जाते है स्थिति यह है वार्ड की सभी नालियां खुली हुई है परिणाम स्वरूप चारों तरफ गंदगी जमा हो जाती है और भयंकर बदबू और महामारी के संकेत दिखाई दे रहे है इसके चलते आम जन को सराबोर होना पड़ता है अत संबंधित प्रशासन से मांग की गई है त्वरित प्रभाव से उपरोक्त समस्या से समाधान कर वार्डवासियों को राहत प्रदान करे



































