Bikaner:-निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज की मिट्टी धंसी,मलबे में दबे मजदूर

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र यहाँ गाढ़वाला रेलवे स्टेशन के पास बन रहे एक अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। मिट्टी के इस मलबे के नीचे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, किल्लचू-कल्याणसर रोड पर तीन रेल लाइनों के नीचे अंडरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। अंडरब्रिज का एक हिस्सा बनकर तैयार हो चुका था, वहीं दूसरे हिस्से के लिए खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी भरभराकर गिर पड़ी और नीचे काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।
साथियों ने बचाई जान
गनीमत यह रही कि पास ही काम कर रहे अन्य साथी मजदूरों ने तत्परता दिखाई। बिना समय गंवाए उन्होंने मलबे को हटाया और दबे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मजदूरों की सूझबूझ से एक बड़ी जनहानि होने से बच गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासन को भी सूचित किया गया।



































