Bikaner:-पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा,चोरी का वाहन बरामद

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर। मुक़्ताप्रसाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुई बोलेरो कैंपर भी बरामद कर ली है।

जानकारी के अनुसार नागौर निवासी संदीप कुमार ने 27 नवंबर 2025 को मुक़्ताप्रसाद थाने में अपनी बोलेरो कैंपर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसकी बोलेरो 21 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बस स्टैंड के सामने पूगल फांटा पर खड़ी थी, तभी सतपाल निवासी खींवासर, कोलायत इसे षड्यंत्रपूर्वक चुराकर ले गया।
थानाधिकारी विजेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए आरोपी महबूब उर्फ मोनू उर्फ डिफॉल्टर, निवासी करमीसर, को शनिवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी कबूल करते हुए बोलेरो कैंपर को फलौदी में छिपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से वाहन बरामद कर लिया।
आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ चोरी और मारपीट के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।





































