Bikaner:- पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, हॉकी बट राइफल के साथ गिरफ्तार

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में जिला विशेष टीम (DST) और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अल्ताफ भुट्टो को गिरफ्तार कर लिया है।

हॉकी बट राइफल बरामद
पुलिस ने आरोपी अल्ताफ के कब्जे से एक अवैध हॉकी बट राइफल बरामद की है। पुलिस को काफी समय से इस बदमाश की तलाश थी। अल्ताफ सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर शहर के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
लंबे समय से था फरार
जानकारी के अनुसार, आरोपी अल्ताफ भुट्टो कोटगेट और व्यास कॉलोनी थाने के मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और कई अन्य राज्यों में भी फरारी काट चुका था। उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
इस टीम को मिली सफलता
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती राठौड़ के सुपरविजन में की गई। इस सफल ऑपरेशन में निम्नलिखित अधिकारियों और उनकी टीम की अहम भूमिका रही:
विश्वजीत सिंह (DST प्रभारी)
सुरेंद्र पचार (थानाधिकारी, सदर)
दीपक यादव (ASI)
पुलिस अब आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त और फरारी के दौरान उसके ठिकानों के बारे में पूछताछ कर रही है।




































