bikaner:-चार्जिंग में लगा मोबाइल फटा,पास बैठे दो भाई घायल

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, चार्जिंग में लगा मोबाइल फटने से दो भाई हुए जख्मी,एक को प्राथमिक उपचार के बाद भेजा घर दूसरे को किया पीबीएम रेफर। मिली जानकारी के अनुसार घटना नोखा के उड़सर की है। जहां पर घर मे चार्जिंग में लगा मोबाइल हाथ में लेते ही फट गया मोबाइल के फटने से दो भाई जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अनोपाराम विश्नोई के घर पर मोबाइल चार्ज हो रहा था।और उसके दो बेटे पवन, अमन मोबाइल के पास में ही थे। एक बेटे ने मोबाइल को चार्जिंग में लग हुए हाथ में लिया तो मोबाइल फट गया। अचानक धमाका हुआ और दोनो भाई जख्मी हो गए। दोनो को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। वहीं दूसरे के मुंह पर जख्म हुए बताये जा रहे है जिसे पीबीएम रैफर कर दिया गया है। जहा उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।





































