|

बीकानेर: सगाई के बाद जल्दी शादी का दबाव बनाने पर नाबालिग ने की थी खुदकुशी,प्रेमी निरुद्ध

बीकानेर में एक नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने करीब ढाई महीने बाद कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी नाबालिग लड़के को निरुद्ध कर लिया है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेजा गया है।

मामला बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ का है जहा एक गांव के दो नाबालिग (16 वर्षीय लड़का और 16 वर्षीय लड़की) पड़ोसियों के बीच का है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और इसी कारण एक बार घर से भाग भी गए थे। बाद में परिजनों ने उन्हें ढूंढ लिया और आपसी सहमति से दोनों की सगाई कर दी थी।

सगाई के बाद लड़का, लड़की पर जल्दी शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की अभी शादी के लिए तैयार नहीं थी, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद रहने लगा।
लड़के के लगातार दबाव से परेशान होकर 25 सितंबर को नाबालिग लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर लड़के ने जल्दी शादी का दबाव बनाया, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

एफआईआर दर्ज होने के करीब ढाई महीने बाद, बुधवार को पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया (निरुद्ध किया) और कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button