बीकानेर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस और ANTF ने ‘भुट्टों का बास’ में की छापेमारी

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर: शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बीकानेर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज बीकानेर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस प्रशासन को ‘भुट्टों का बास’ इलाके में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, आज बीकानेर पुलिस और ANTF की टीम ने इलाके में अचानक छापेमारी की।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में एमडी (MD), स्मैक और चिट्टा जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस रेड से अवैध नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।





































