|

Bikaner:-पत्नी के तानों से परेशान पति ने किया सुसाइड,मामला दर्ज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में पत्नी के तानों से परेशान होकर युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है,युवक ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


मामला जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र का है। जहा युवक ने 20 अगस्त को जहर पीकर जान दी थी।

इसके बाद चचेरे भाई की ओर से अब मामला दर्ज
किया है। सुसाइड नोट में पति ने पत्नी के फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी लेने पत्नी पर परेशान करने और अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया कि मृतक की पत्नी ने फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी ली। इतना ही नहीं शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अविवाहित बताते हुए शादी की थी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button