|

Bikaner:-माता पिता की मर्जी के खिलाफ ‘लव मैरिज’करने वाली युवतियों के सामने अजीबोगरीब समस्या,मिलेगा एक और मौका

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। मतदाता सूची पुनरीक्षण (Voter Revision) का कार्य जोरों पर है, लेकिन इसमें एक अजीबोगरीब समस्या सामने आ रही है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म तो शत-प्रतिशत भर दिए गए हैं, लेकिन करीब 1,30,376 लोगों की मैपिंग अभी भी बाकी है। इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी बाधा उन युवतियों के सामने आ रही है जिन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर ‘लव मैरिज’ की है। और माता पिता अभी तक नाराज है।

सर्वे में सामने आया है कि जिन युवतियों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की, उन्हें अब अपने पीहर (मायके) से वर्ष 2002 के पुराने दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं। नाराज परिजन उन्हें दस्तावेज देने को तैयार नहीं हैं। हर बीएलओ (BLO) के पास ऐसे औसतन 4 से 10 मामले विचाराधीन हैं। दस्तावेजों के अभाव में इन युवतियों के फॉर्म होल्ड पर हैं और प्रक्रिया अटकी हुई है।

​घबराएं नहीं, चुनाव आयोग देगा आखिरी मौका

मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों का मिलान या वेरिफिकेशन 11 दिसंबर तक नहीं हो पाता है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे लोगों को उनके घर पर नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस अवधि के दौरान लोग अपने वोट को कंफर्म दस्तावेजों के आधार पर करवा सकते हैं।

​10वीं की मार्कशीट मान्य: यदि पुराने दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं, तो 10वीं कक्षा की मार्कशीट को भी प्रमाण के तौर पर स्वीकार किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button