|

बीकानेर: कल इन इलाकों में घंटो बंद रहेगी बिजली सप्लाई

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार, 17 फरवरी को विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, जीएसएस/फीडर रखरखाव और पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग फीडरों पर सुबह से शाम तक निर्धारित समय के लिए कटौती की जाएगी।

प्रमुख रूप से प्रभावित होने वाले क्षेत्र और समय:

दोपहर 02:00 से शाम 05:00 बजे तक: अलख सागर कुएं के आस-पास का क्षेत्र।

सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे तक: खारा रीको इंडस्ट्रियल एरिया (फीडर नं. 1 से 7), हल्दीराम भुजिया फैक्ट्री, नवलखा फैक्ट्री, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्रियल एरिया बीछवाल, बीछवाल गांव, आरटीओ कार्यालय, बीकानेर जेल, रीको कॉलोनी और 10वीं बटालियन का क्षेत्र।

सुबह 08:15 से 10:00 बजे तक: बड़ा बाजार का संपूर्ण क्षेत्र।

सुबह 10:00 से दोपहर 01:00 बजे तक: जयनारायण व्यास कॉलोनी (जेएनवीसी) सेक्टर 5, डी-ब्लॉक और वल्लभ गार्डन का क्षेत्र।

सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक: बंगाली मंदिर डीटीआर, शर्मा कॉलोनी (पुराना/नया), मीना नर्सिंग होम, पिट्टी ऑटो (पुराना/नया), बागिनारा, सुनारों की बगीची, गोल्डन चौकी, धाबी तलाई और दमानी क्वार्टर का क्षेत्र।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button