Bikaner:-नकली ब्रांड के जूतों की शिकायत पर बवाल, ‘बाबा शूज’ शोरूम मालिक ने ग्राहक को जड़ा थप्पड़; वीडियो के आधार पर जांच शुरू

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर में ब्रांडेड जूतों के नाम पर नकली माल बेचने और शिकायत करने पर ग्राहक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, मामला
बीकानेर जिले के लूणकरणसर कस्बे के लूणकरणसर थाना इलाके के मार्केट स्थित ‘बाबा शूज’ (Baba Shoes) शोरूम का है। परिवादी सुनील (पुत्र भूपराम बिश्नोई) ने पुलिस को बताया कि उसने इस शोरूम से 4200 रुपये के ब्रांडेड जूते खरीदे थे।
सुनील का आरोप है कि 4200 रुपये खर्च करने के बावजूद जूते 20 दिन भी नहीं चले और खराब हो गए। उसे एहसास हुआ कि दुकानदार ने उसे असली बताकर नकली (फर्जी) माल बेचा है।
वीडियो बनाने पर भड़का मालिक
गुरुवार को सुनील अपने कुछ साथियों के साथ शोरूम पर पहुंचा। वहां उसने जूतों की क्वालिटी को लेकर नाराजगी जताई और शोरूम का वीडियो बनाते हुए यह कहना शुरू किया कि “ये लोग फर्जी माल बेचते हैं।”
आरोप है कि वीडियो बनता देख शोरूम मालिक गंगाजल बिश्नोई को गुस्सा आ गया और उसने आवेश में आकर ग्राहक (सुनील) को थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की।

देखे वीडियो👇👇
https://www.facebook.com/share/r/1D8vjqkYVq/https://www.facebook.com/share/r/1D8vjqkYVq/
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद पीड़ित युवक थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। लूणकरणसर SHO गणेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुनील पुत्र भूपराम बिश्नोई ने बाबा शूज के मालिक गंगाजल बिश्नोई के खिलाफ मारपीट और नकली माल बेचने की शिकायत दी है।
पुलिस ने बताया कि परिवादी ने घटना का एक वीडियो भी सबूत के तौर पर सौंपा है। पुलिस वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


































