बीकानेर;-14 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती,शादी में मुलाकात और फिर भगाकर ले जाकर किया दुष्कर्म

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर विश्वासघात का एक गंभीर मामला बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक द्वारा 14 साल की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच पूरी करते हुए आरोपी को पॉक्सो एक्ट का दोषी माना है और कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।

क्या है पूरा मामला:
घटना के अनुसार, आरोपी राहुल (निवासी किलचू) के चाचा का घर पीड़िता के घर के सामने ही था। पड़ोसी होने के नाते दोनों के परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी बीच आरोपी और किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम (Instagram) पर हुई और वे चैटिंग करने लगे।
आरोपी के चचेरे भाई की शादी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद 25 अगस्त 2025 को मौका पाकर राहुल किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर नापासर ले गया।
स्टेडियम और रेलवे स्टेशन पर गुजारी रात:
जांच में सामने आया है कि आरोपी और किशोरी बाइक छोड़कर नापासर रेलवे स्टेशन और स्टेडियम में रुके, जहाँ राहुल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे वापस बीकानेर आ गए।
पुलिस की कार्रवाई:
परिजनों द्वारा 26 अगस्त को व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। मामले की जांच एसआई शारदा ने की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी को दस्तयाब किया और उसका मेडिकल मुआयना करवाया। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान और सबूतों के आधार पर आरोप प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया और अब उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है।





































