Bikaner:-धीरे धीरे बढ़ रहा है कोरोना, आज मिले चार और संक्रमित

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर,बीकानेर में कोरोना के मामलों में आ रही है तेजी,पॉजिटिव रोगियों का आंकड़ा धीरे धीरे बढ़ने लगा है, सोमवार को मिले चार मरीज।

सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने।बताया कि आज आई रिपोर्ट में चार नये पॉजिटिव व एक रिपीट पॉजिटिव मरीज सामने आएं है। इनको मिलाकर अब रोगियों की संख्या बढ़कर करीब 23 हो गई है। रिपोर्ट हुए मरीजों में सभी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी ही है। रविवार को भी नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाएं गये। ऐसे में पिछले दो दिनों में 9 नर्सिंग रोगी संक्रमित हो चुके है। गौरतबल रहे कि पिछले दिनों छात्रावास की एक नर्सिंग छात्रा कोरोना की चपेट में आई थी। जिसके बाद वहां की सभी छात्राओं के सैम्पल लिए गये। इसमें दस के करीब नर्सिंग छात्र करोनो की चपेट में आ चुके है। बढ़ते करोनो को देखते हुए स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड़ पर है।





































