|

बस ऑपरेटरों की हड़ताल को लेकर आई बड़ी खबर,सरकार से इन बातों पर हुआ समझौता

जयपुर। राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार देर रात खत्म हो गई। जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी के साथ हुई बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनने और शेष मांगों पर विधानसभा सत्र के बाद कार्रवाई के आश्वासन के बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही आज रात से प्रदेशभर में प्राइवेट बसों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।


परिवहन मुख्यालय में हुई बैठक में जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा और ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से सकारात्मक रुख अपनाया गया है, जिससे गतिरोध खत्म हुआ।
गौरतलब है कि हड़ताल के चलते प्रदेशभर में करीब 35 हजार निजी बसों का संचालन ठप हो गया था। राज्य से बाहर आने-जाने वाली बसें बंद रहने से होली के मौके पर घर लौटने वाले हजारों यात्री अलग-अलग राज्यों में फंस गए थे।
बस संचालन बहाल होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button