|

पूगल से बड़ी खबर: यूरिया की कालाबजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

THE BIKANER NEWS. बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में यूरिया खाद की कालाबजारी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सूचना मिलते ही पूगल की एसडीएम दिव्या बिश्नोई मौके पर पहुंचीं और तत्काल कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया।

छापेमारी के दौरान कुल 522 थैले यूरिया बरामद किए गए। मामले में तीन गोदामों को सीज कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यूरिया की कालाबजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान पूगल पुलिस, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

उधर, यूरिया खाद की किल्लत के चलते क्षेत्र के किसान खासे परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों को खाद के लिए सुबह से देर रात तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। प्रशासन ने किसानों को जल्द पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button