बंगाल:-कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

THE KOLKATA NEWS:-कोलकाता: मंगलवार शाम को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत आस-पास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। बड़ाबाज़ार में भी लोगो ने महसूस किए भूकम्प के झटके

- तीव्रता: रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है।
- केंद्र (Epicenter): भूकंप का केंद्र म्यांमार बताया जा रहा है
फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है,। झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे महानगर के कई हिस्सों में दहशत का माहौल बन गया।





































