बीकानेर में इतने साल पुराने ऑटो होंगे सीज!जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

THE BIKANER NEWS::बीकानेर, 26 सितंबर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर ने डीटीओ और पुलिस अधिकारियों से कहा कि शहर में 20 साल से पुराने चल रहे ऑटो को सीज करने की कार्रवाई की जाए। लेकिन कार्रवाई शुरू करने से पहले अभियान चलाकर इसकी जानकारी दी जाए। डीटीओ श्रीमती भारती नथानी ने बताया कि शहर में कुल करीब 7 हजार ऑटो का रजिस्ट्रेशन है।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त डॉ. अपर्णा गुप्ता, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, आरएसआरडीसी पीडी श्रीमती शिल्पा कच्छावा,एसई पीडब्ल्यूडी श्री विमल गहलोत, एसई पीडब्ल्यूडी एनएच श्री जे.एस.कच्छावा, अधिशाषी अभियंता श्री रोहिताश्व सिंह, डीटीओ श्रीमती भारती नथानी, बीडीए अधिशासी अभियंता श्रीमती वंदना शर्मा, यातायात पुलिस निरीक्षक श्री नरेश निर्वाण, आरयूआईडीपी सहायक अभियंता श्री मनीष बिश्नोई, आईरेड डीआरएम श्री महेश कुमार शर्मा,एनएचएआई से साइट इंजीनियर सुश्री श्रेया सिंह और आर.एन.सिंह, बीकेईएसएल मैनेजर श्री गौरव शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





































