|

शब्द मय रंग संस्थान कला साहित्य संगम के साथ कला श्रृंखला का आगाज

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, शब्द मय रंग संस्थान कला साहित्य संगम के साथ कला श्रृंखला के शुरुआत का आगाज बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार श्री हरि गोपाल सनू हर्ष के निर्देशन में किया गया संस्थान में बीकानेर ख्यात नाम कवि लेखक साहित्यकार हरीश बी शर्मा की कविता क्या मंजर है देवता खामोश क्यों हैं , वाचन के साथ साथ उनकी कविता के शब्दों को रंग संयोजन कर चित्रकार धर्मा स्वामी ने अपने केनवास पर रंगो व कुची के द्वारा कविता पर पेंटिंग बनाई गई
पेंटिंग में एक्रेलिक रंगो का प्रयोग किया गया
संस्थान के राम कुमार भादानी ने बताया कि शब्द मय रंग संस्थान में प्रति सप्ताह बीकानेर के अनेक कवियों की कविताओं के साथ चित्रों का संयोजन किया जाएगा
आए हुए अतिथियों का संस्थान के चित्रकार गणेश रंगा ने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button