आर्ट इंस्टॉलेशन चित्रकार गौचर बचाने के लिए ढोल-नगाड़े बजाकर जिला कलेक्टर को देगे ज्ञापन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, गोचर बचाओ,प्राण बचाओ लोकनायक शहीद भगत सिंह संस्थान बीकानेर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला यात्रा के अंतिम दिन आज सुबह गोमाता का ज्ञापन नामक आर्ट इंस्टॉलेशन चित्रकार मुकेश जोशी सांचीहर व डॉक्टर मोना सरदार डूडी द्वारा किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष राजकुमार राजपुरोहित के अनुसार इस आर्ट इंस्टॉलेशन में गाय बन कर आम जन से गोचर बचाने की गुहार लगाई जाएगी। फिर गोमाता का ज्ञापन जिला कलेक्टर और बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त को आपत्ति पत्र देंगे। ढोल बजा कर गोमाता का ज्ञापन नामक आर्ट इंस्टॉलेशन चित्रकार देंगे। स्थान कोटगेट से आरंभ होकर लाभू जी कटला, स्टेशन रोड फड़ बाजार से जूनागढ़ होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय जायेंगे। 19 सितंबर को गोचर औरण संरक्षक संघ राजस्थान बीकानेर जिला इकाई द्वारा होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में आमजन को आने का संदेश देंगे, जिससे गोचर भूमि के अधिग्रहण को निरस्त करवाया जा सके।






































