|

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर के कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष विनोद बाफना ने जिले की कार्यकारिणी विस्तार करते हुवे 35 सदस्यों बतौर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। सभी नवमनोनीत सदस्यों को उनके सामाजिक क्षेत्र की कार्यकुशलता एवं प्रतिबधता को दृष्टिगत करते हुवे इनका मनोनयन किया गया है। वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध नागरिको की बैठक में चर्चा के पश्चात निम्न नामों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि समाज को संगठित करने व एकता के सूत्र में पिरोने उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पूर्णरूप से प्रतिबध है बीकानेर जिले के पदाधिकारियों की घोषणा के पश्चात् आज कार्यकारिणी सदस्यों की सूचि को अन्तिम रूप दिया गया है। महामंत्री किशन लोहिया ने बताया कि वैश्य समाज के सभी घटको को नवगठित कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिया गया है। चूकि वैश्य समाज बीकानेर शहर के सामाजिक सरोकारो को लेकर सदैव सक्रिय रहा है, इसी उद्देश्य के साथ 35 सर्वमान्य सदस्यों को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वैश्य महासम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विजय बाफना, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सुराणा, प्रदेश मंत्री राजेश गोयल, महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष सरला लोहिया, सुमन जैन, प्रदेश मंत्री धनलक्ष्मी जैन, महिला विंग जिलाध्यक्ष ममता राठी, महामंत्री सरिता नाहटा, यूथ विंग अध्यक्ष मुदित खजांची, महामंत्री किशन अग्रवाल, प्रवक्ता एवं व्यापार मण्डल सचिव संजय जैन सांड उपाध्यक्ष विनोद गोयल, सुरेश गुप्ता, दिनेश महात्मा सहित तमाम पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button