बीकानेर को शर्मशार करने वाली घटना,बाहर से घूमने आए पर्यटकों के साथ बदसलूकी और गाली गलौच के आरोप,मौके पर पुलिस

THE BIKANER NEWS;- बीकानेर, शहर को शर्मशार करने वाला मामला आया सामने, बीकानेर घूमने आए पर्यटकों के दल के साथ बीकानेर में असमाजिक तत्वों और नशेड़ियों द्वारा बदसलूकी मारपीट और गाली गलौच करने के आरोप।मौके पर भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक जन को हिरासत में। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शहर के कोटगेट थाना इलाके के बोथरा कॉम्प्लेक्स के पास की है घटना ,जहा पर गुजराती पर्यटकों ने गाली गलौज-मारपीट के लगाए आरोप अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में गुजरात के भरूच शहर से 50 पर्यटकों का एक ग्रुप घूमने आया है जिसमे महिलाएं भी है । जो आज बोथरा कॉम्पलेक्स के पास घूम रहे थे,वही पर एक पर्यटक ने आरोप लगाते हुए बताया वहां पर कुछ लोगो ने पहले तो बदसलूकी की और फिर गाली गलौच करने लगे,जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में भी उन लोगो ने की गाली-गलौच,जिसके बाद मौके पर पहुंची कोटगेट थाना पुलिस और थानाधिकारी विश्वजीत ने मौके से एक जने को लिया हिरासत में भी लिया है। बीकानेर में इस तरह की घटनाएं करती है शर्मशार। कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से होता है बीकानेर बदनाम,पुलिस को इस प्रकार की घटनाओं पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगाना चाहिए और मामले की जांच होनी चाहिए।






































