|

शहर के इस थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में युवक को ब्लैकमेल कर मारपीट करने और उसका नग्न वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चूरू हाल खतुरिया कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र गोदारा ने आरोप लगाया कि दोलत गोदारा, प्रकाश बिश्नोई, विशाल गोदारा व अन्य ने उसे ब्लैकमेल कर रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और पैसे भी छीन लिए।

परिवादी ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसका नग्न अवस्था में वीडियो बना लिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर व्यास कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जयप्रकाश को सौंपी है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button