वाल्मिकी समाज का युवा बनेगा डॉक्टर,NEET में हुआ सलेक्शन

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर जिला बीकानेर तहसील लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र कस्बे से वाल्मिकी समाज के भरत मलखट पुत्र जितेन्द्र मलखट बनेगा पहले डाक्टर जिसका NEET प्रतियोगिता सत्र 2024-25 में सलेक्शन होकर नागालैण्ड मेडिकल कॉलेज कोहिमा में फाइनल सलेक्शन हुआ है। भरत मलखट अपने परिवार और वाल्मिकी समाज लूनकरनसर क्षेत्र में पहला डाक्टर बनेगा,भरत मलखट इसका श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों और खासकर अपने दादा श्री रतनलालजी मलखट को देते हैं।जिनहोने उसको डाक्टर बनने के लिए प्रेरित किया जो कि स्वयं लूनकरनसर कस्बे की सरकारी अस्पताल में एम्बूलैंस के ड्राइवर पद पर अपनी सेवाएं देकर 2016 में रिटायर्ड हुए हैं, और भरत मलखट के पिता प्राईवेट जाँब करते हैं समाज सेवी ओमप्रकाश चांवरिया ने पूरे परिवार को दी बधाई





































