|

शहर के इस थाना क्षेत्र से युवती लापता, परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर जताया शक

बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में एक युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना 7 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। पीड़िता के पिता द्वारा पांचू थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, उनकी बेटी रात के समय अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी देर तक खोजबीन की और पड़ोसियों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिला।

परिवादी ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण की जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल भागीरथराम को सौंपा गया है।

पुलिस टीम ने युवती की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी है और विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि युवती के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पांचू थाने को सूचित करें।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button