नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

श्रीडूंगरगढ़, 26 फरवरी 2026। क्षेत्र के सेरूणा थाना इलाके में एक 17 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी के अनुसार सेरूणा निवासी 17 वर्षीय आस्था पुत्री नंदराम ने 24 फरवरी की देर रात अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना का पता चलने पर उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल विनोद कुमार के अनुसार मृतका के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद बुधवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच जारी है।






































