|

अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के एसकेआरऐयू इकाई के पदाधिकारियों की बैठक गांधी पार्क में आयोजित

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर- 27 जुलाई 2025 अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के एसकेआरऐयू इकाई के पदाधिकारियों की बैठक गांधी पार्क में हुई जिसमें सेवा निवृत कार्मिको के 22 माह की बकाया पैंशन भुगतान, पैशनरों को 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता के बजाय राज्य सरकार के सेवानिवृत्ति कार्मिकों के समरूप 55% महंगाई भत्ते का भुगतान करना, विश्वविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को कार्य अनुभव में दो वर्ष की छूट देते हुए जल्द डीपीसी करना , तथा कर्मचारियों भविष्य निधि के खाते से अन्य प्रयोजनों के लिए किये गए खर्च को पुनः पीएफ अकाउंट में जमा करने आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बीकानेर जिले के अध्यक्ष श्री आनंद पनिया जी व जय गोपाल जोशी, राजकुमार जीनगर राजकुमार व्यास तथा विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष श्री योगेश पुरोहित, उपाध्यक्ष पुखराज जारवाल वाल, मदनपाल सिंह, महामंत्री हुकम सिंह व अन्य पदाधिकारी डीएल रॉय, भानु प्रताप सिंह, नवरत्न प्रकाश, समुंदर सिंह, रामनिवास बैठक में उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री योगेश कुमार पुरोहित ने बताया कि प्रशासन से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष ज्ञापन देकर उचित समाधान किया जायेगा तथा प्रशासन द्वारा अनदेखी करने पर आगे की रणनीति बनाई जायेगी।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button