नयाशहर थाना क्षेत्र में राह चलती महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार नकाबपोश

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर में लूटपाट मारपीट और छीनाझपटी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है ,बदमाश दिन दहाड़े ऐसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नजरों से ओझल हो जाते है,पुलिस भी दिन रात एक कर के ऐसी कई वारदातो का खुलासा करती है और बदमाशो की धरपकड़ करती है लेकिन फिर भी ये बाज़ नही आ रहे है।

ताज़ा मामला बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र का है जहाँ राह चलती महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भागे बदमाश। कोंग्रेस नेता मुकेश आचार्य ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे के आसपास हमारे केबल यूनियन के सरंक्षक उपेंद्र आचार्य की पत्नी हरोलाई हनुमान मंदिर से आगे जोगमाया मंदिर के पास से जा रही थी। अचानक दो बाइकसवार नकाबपोश युवक तेज़ गति से आये और उसके हाथ से मोबाईल छीन कर रफूचक्कर हो गए।
आचार्य ने बताया कि इस रोड पर शाम के बाद निकलना मुश्किल होता जा रहा है। महिलाओ का एकेले निकलना दुर्भर हो गया है। इसके साथ ही शहर परकोटे के अंदर नत्थूसर गेट मुरलीधर रोड धरणीधर रोड एम एम ग्राउंड आदि क्षेत्रो में भी आये दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है। बदमाशो में पुलिस का भय बिल्कुल नही रहा है और ये ऐसी वारदातो को अंजाम दे रहे है।





































