स्वतंत्रता दिवस पर उच्च संस्कार स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ

THE BIKANER NEWS:- बीकानेर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज उच्च संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे गीत संगीत के माध्यम से बच्चों द्वारा देश भक्ति के गीत गाये साथ ही नन्हें बच्चों द्वारा कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति दी गई। शाला संचालक प्रभाशंकर रंगा ने बताया की बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई और बच्चो ने नाटक मंचन किया और देश की आजादी पर भाषण दिए। वरिष्ठ प्रबन्धक मनीष हर्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर शाला प्रधान प्रभा शंकर जी रंगा,शंकर बोहरा ने बच्चों और उनके साथ आये सभी अभिवाहको का आभार व्यक्त किया व स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी।





































