भवन में बने पानी के कुंड में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पानी के कुंड में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत। मिली गोगागेट क्षेत्र में बने दाधीच भवन में हुआ ये दर्दनाक हादसा। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को जब काफी देर से मासूम भवन में नही मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि लक्ष्य दाधीच लापता है हो सकता है उसका किसी ने अपहरण कर लिया हो। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और भवन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उनमें कही भी मासूम भवन से बाहर जाती दिखाई नही दी। फिर पुलिस ने भवन में बने पानी के कुंड को देखा तो उनको शक हुआ कि कही मासूम इसके अंदर तो नही गिर गयी,उसके बाद मशीन से कुंड का पानी निकाल गया तो अंदर मासूम दिखाई दी। जिसके बाद तुरंत गोताखोर को नीचे उतारा और मासूम को बाहर निकाला। पुलिस ने मासूम को पीबीएम अस्पताल भेजा जहा चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया । इस दर्दनाक हादसे से परिजनों का बुरा हाल है।






































