|

चालीस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

बीकानेर।बीकानेर में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है।आज सामने आए मामले में पांचू पुलिस थाना क्षेत्र से एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, पीथरसर गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र सोहनलाल ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। इस संबंध में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Show More

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button