पैट्रोल पंप पर काम करने वाले 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक की देर रात दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

घटना नाथू राम पेट्रोल पंप की है, जहां 23 वर्षीय लूनाराम पुत्र तोलाराम, निवासी गोविन्दसर, रात करीब 2 बजे डीज़ल टैंक भर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह भारी भरकम दरवाजे की चपेट में आ गया। दरवाजा उसके गर्दन और शरीर पर गिरा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही एसआई राजकुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





































