सुरेश चंद्र सोनी ( महेचा ) बने बीकानेर जिलाध्यक्ष स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन ने जारी किया नियुक्ति पत्र

THE BIKANER NEWS. बीकानेरl स्वर्णकार समाज के प्रति सेवाभाव और सक्रिय योगदान को देखते हुए सुरेश चंद्र सोनी (महेचा) को स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा राजस्थान के बीकानेर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर 15 दिनों में कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्देश दिए गए। 15 दिनों में सोनी ने कार्यकारिणी का गठन भी कर लिया है। जिसकी प्रथम बैठक दिनांक 5-7-25 को आयोजित की गई।

सोनी ने कहा कि संस्था ने मुझे दायित्व दिया है मै संस्था की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।



































