|

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई, सदमे में बहन ने खाया जहरीला पदार्थ

बीकानेर शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में रविवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। घर में हुए विवाद के बाद 13 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई को इस हालत में देखकर उसकी 15 वर्षीय बहन गहरे सदमे में आ गई और उसने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने बालिका को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद किशोर ने यह कदम उठाया। घटना के समय माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे।पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button